Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मालदा मंडल ने उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मालदा मंडल ने उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मालदा मंडल ने उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

मालदा, 15 अगस्त। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से लक्ष्मण सेन स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आरपीएफ गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आरपीएफ डॉग स्क्वाड का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

 

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूपा घोष, ERWWO की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे कर्मचारी, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने मालदा मंडल की उपलब्धियां गिनाईं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंडल ने 18.03 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लदान किया और करीब 4 करोड़ यात्रियों को सेवा दी। टिकट जांच से ₹14.27 करोड़ तथा स्क्रैप निस्तारण से ₹26.06 करोड़ की आय हुई।

 

सुरक्षा के क्षेत्र में मंडल ने शून्य SPAD का लक्ष्य हासिल किया। यात्री सुविधाओं के लिए विभिन्न स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, एसी वेटिंग लाउंज, स्लीपिंग पॉड्स और हाई-लेवल प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। 1 जनवरी 2026 से अब तक 1,600 से अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की गईं।

 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 15 स्टेशनों में से तीन का उद्घाटन हो चुका है और शेष स्टेशनों का कार्य पूरा किया जा चुका है। शिवनारायणपुर स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया।

 

सुरक्षा के तहत 3,600 लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, 123 बच्चों को बचाया गया और पांच मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1.54 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए टीमवर्क, अनुशासन और नवाचार के साथ मंडल को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!