Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

विद्यालय आंगनबाड़ी व जविप्र दुकान का औचक निरीक्षण। राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पहुंची राजमहल

खाद्य आपूर्ति आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पहुंची राजमहल

विद्यालय आंगनबाड़ी व जविप्र दुकान का औचक निरीक्षण। राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के प्रभारी अध्यक्ष पहुंची राजमहल

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम प्रवीण जी बुधवार को राजमहल पहुंची. राजमहल निरीक्षण भवन में विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू जी के नेतृत्व में राजमहल नगर पंचायत के वार्ड पार्षद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी पदाधिकारी ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था व एमडीएम की संचालन से अवगत हुई. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजना गर्भवती माता के लिए संचालित होती है इसका लाभ लाभुक को मिले इस पर जागरूक रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार, कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी, प्राथमिक विद्यालय हाटपाडा, नीलकोठी आंगनबाड़ी केंद्र व शहर के दो आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। नया बाजार विद्यालय में गैस चूल्हे की जगह लकड़ी के चूल्हे में एमडीएम बनाई जा रही थी और मीनू के अनुसार एमडीएम भी नहीं बन रहा था जिस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्ति की. वही नील कोठी आंगनबाड़ी केंद्र में भी अनियमितता सामने आई है।

 

 

बच्चों को अंडा प्रतिदिन नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहीं की संबंधित जांच रिपोर्ट से जिला के पदाधिकारी को अवगत कराते हुए राज्य को रिपोर्ट समर्पित की जाएगी। आयोग की टीम राजमहल गंगा तट का भ्रमण कर यहां के ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत हुए। मौके पर नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, वार्ड पार्षद अनिता बसाक, उज्जवल हलदार,जोली राय, राजू सरकार, किशन बर्मन, मो अयुब, अजय कुमार दास , गोपाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!