राजमहल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, विधायक एमटी राजा ने की अगुवाई
विधायक एमटी राजा ने की अगुवाई

राजमहल में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, विधायक एमटी राजा ने की अगुवाई
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल। जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी राजमहल के तत्वावधान में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस एवं सभा का आयोजन किया गया। जुलूस का नेतृत्व राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया।
जुलूस फुलवरिया चौक से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंतरराज्यीय बस अड्डा परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक एमटी राजा एवं कार्यक्रम में शामिल मौलानाओं ने क्षेत्र में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की।
जुलूस में राजमहल नगर के अलावा मानसिंहा, फुलवरिया, करबल्ला, दाहूटोला, पश्चिम नारायणपुर, मध्य नारायणपुर, पूर्वी जामनगर और पश्चिमी जामनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए।
जुलूस एवं सभा को लेकर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख, वार्ड पार्षद मो. बरकत अली, घीसू शेख, मो. नफील, गुलाम सरवर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
