Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

हाथीबांध में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता व उपविजेता टीम सम्मानित

विजेता व उपविजेता टीम सम्मानित

हाथीबांध में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता व उपविजेता टीम सम्मानित

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

उधवा। उधवा प्रखंड के आतापुर पंचायत अंतर्गत हाथीबांध मैदान में सोमवार को पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उधवा प्रखंड के घोड़ाबीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पतना प्रखंड के आमगाछी की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है।

प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग हाथीबांध मैदान पहुंचे और प्रतियोगिता का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान मैदान में लोगों की भीड़ जुटी रही।

मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य मो. एकलाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली, अब्दुल कादिर, बरनावास सोरेन, कीनू सोरेन, मंगल मरांडी समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!