दिल्ली NCR
-
साहिबगंज में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी, एसपी कार्यालय में साइबर सेल का उद्घाटन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ जांच में मिलेगी तकनीकी मदद साहिबगंज। जिले में बढ़ते साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और मामलों की बेहतर निगरानी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन में साइबर सेल की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर साइबर सेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके पर एसपी ने साइबर अपराध के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सेल को प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ साइबर अपराध की जांच में तकनीकी संसाधनों और विशेषज्ञता का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया। नए साइबर सेल के माध्यम से साइबर ठगी और अन्य ऑनलाइन अपराधों से संबंधित शिकायतों की निगरानी, तकनीकी जांच तथा आवश्यक कार्रवाई को अधिक व्यवस्थित और तेज करने में मदद मिलेगी। इससे पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के साथ अपराधियों तक पहुंचने में भी पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी विवरण साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में बिना देर किए संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। साइबर सेल की शुरुआत को जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
साहिबगंज में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी, एसपी कार्यालय में साइबर सेल का उद्घाटन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई…
Read More »