Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

गुम मोबाइल की बरामदगी में साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 मोबाइल बरामद

गुम मोबाइल की बरामदगी में साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुम मोबाइल की बरामदगी में साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 मोबाइल बरामद

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी शाखा के सहयोग से राजमहल, तालझारी, तीनपहाड़ एवं राधानगर थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 46 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें एक iPhone भी शामिल है।

 

पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए राजमहल थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग के नेतृत्व में तथा राजमहल, तालझारी, तीनपहाड़ और राधानगर थाना प्रभारियों की उपस्थिति में मोबाइल फोन उनके धारकों को सुपुर्द किए गए।

 

थाना क्षेत्रवार बरामद मोबाइल में राजमहल से 14, तालझारी से 13, तीनपहाड़ से 7 और राधानगर से 12 मोबाइल शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 46 गुम मोबाइल बरामद कर लोगों को राहत पहुंचाई है।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के बाद परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल की तलाश कर उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!