Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी तकनीकी शिक्षा, विधायक एमटी राजा ने मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा पत्र

राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी

 

राजमहल आईटीआई में जल्द शुरू होगी तकनीकी शिक्षा, विधायक एमटी राजा ने मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज/रांची:

झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार को राजमहल विधानसभा के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर राजमहल के मुरली पहाड़ स्थित आईटीआई भवन में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई जल्द शुरू कराने की मांग की।

 

विधायक एमटी राजा ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि आईटीआई भवन में नियमित रूप से तकनीकी शिक्षा शुरू की जाए। यदि किसी कारणवश विभागीय स्तर पर तत्काल संचालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के माध्यम से संस्थान में पढ़ाई प्रारंभ कराई जाए, ताकि राजमहल और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े।

 

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बहुत जल्द राजमहल आईटीआई में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

विधायक एमटी राजा ने कहा कि राजमहल क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आईटीआई का संचालन जल्द शुरू होना बेहद आवश्यक है। इससे स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिलने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। मंत्री के सकारात्मक आश्वासन से क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!