Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorized

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए विभाग की नई अपील, बिचौलियों से बचें

विभाग की नई अपील

साहिबगंज: प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के इच्छुक लोगों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पहले राशन कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कराना आवश्यक है। कई मामलों में ई-केवाईसी अधूरी रहने के कारण तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

 

उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों को राशन कार्ड में नया नाम जोड़ना है, वे पहले अपने संबंधित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी एवं आवश्यक विवरण अपडेट करा लें। इसके बाद नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन पोर्टल पर स्वतः उपलब्ध हो जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।

 

प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने लोगों से किसी भी बिचौलिये या अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में नहीं आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने पर बिना किसी परेशानी के कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित राशन डीलर या प्रखंड खाद्य आपूर्ति कार्यालय से सीधे संपर्क करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!