Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मालदा मंडल का विशेष टिकट जांच अभियान, 289 बेटिकट यात्रियों से ₹2.71 लाख जुर्माना वसूला

मालदा मंडल का विशेष टिकट जांच

 

मालदा मंडल का विशेष टिकट जांच अभियान, 289 बेटिकट यात्रियों से ₹2.71 लाख जुर्माना वसूला

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज/मालदा। रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के तहत 15630 नागांव एक्सप्रेस, 16524 बालुरघाट–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस, 15744 फरक्का एक्सप्रेस, 53030 भागलपुर–आज़ीमगंज पैसेंजर और 53416 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर सहित कई ट्रेनों में मालदा टाउन–रामपुरहाट तथा साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड पर सघन टिकट जांच की गई। इसके अलावा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

विशेष जांच के दौरान 289 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन मामलों में रेलवे ने ₹2,71,185 का जुर्माना वसूल किया।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बेटिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध रेलवे टिकट लेकर ही यात्रा करें, क्योंकि बिना टिकट यात्रा करना रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!