Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedलोकल न्यूज़

SIR-2026 को लेकर राजमहल में वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण, 22 जुलाई की बैठक की तैयारियों पर जोर

SIR-2026 को लेकर राजमहल में वॉलंटियर्स

 

SIR-2026 को लेकर राजमहल में वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण, 22 जुलाई की बैठक की तैयारियों पर जोर

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल/साहिबगंज। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर शनिवार को राजमहल प्रखंड सभागार में वॉलंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदानंद महतो ने की।

प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को BLO और BLA-2 की तीसरी बैठक आयोजित होगी, जिसमें वॉलंटियर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि ASDDF (असंग्रणीय सूची) में शामिल मतदाताओं की निर्धारित प्रारूप में सूची तैयार कर बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई बुकलेट के अनुसार बैठक की कार्यवाही शुद्ध एवं सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने SIR प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए वॉलंटियर्स की शंकाओं का समाधान भी किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ, निर्वाचन नोडल सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, गगन बापू सहित अन्य अधिकारी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!