राजमहल प्रखंड में दो जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने रखी आधारशिला
दो जनहितकारी योजनाओं का
राजमहल प्रखंड में दो जनहितकारी योजनाओं का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने रखी आधारशिला
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल : साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड में रविवार को जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने दो महत्वपूर्ण जनहितकारी विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास की गई योजनाओं में दाहू टोला पंचायत के ग्राम डैकेत टोला स्थित ईरसाद टोला मदरसा के समीप छतदार चबूतरा निर्माण तथा पूर्वी जामनगर पंचायत के हड़मल्ली बड़ी मस्जिद, गयासुद्दीन जी के घर के पास छतदार चबूतरा निर्माण कार्य शामिल है।
शिलान्यास समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में , पंचायत समिति सदस्य अहमद, दाऊद, ऐनुल, कुढ़न पैकर, शहीद, जुल्फेकर, मौलाना गियासुद्दीन, असलम, महबूब सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

