Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़

मॉडल कॉलेज राजमहल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज, युवाओं को समाज सेवा का संदेश

 

 

 

राजमहल, साहिबगंज | 09 जुलाई 2026

 

मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भाटोटोला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अमर शहीद सिदो-कान्हु मुर्मू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में अंचलाधिकारी मोहम्मद यूसुफ, नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, डॉ. सुब्रत सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुर्शिद राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, समाज सेवा में उसकी भूमिका तथा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

अपने संबोधन में नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने कहा कि युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं अंचलाधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि जागरूक समाज के निर्माण के लिए सबसे पहले स्वयं जागरूक बनना जरूरी है।

सामाजिक कार्यकर्ता मुर्शिद राजा ने स्वयंसेवकों से कर्म, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ समाज सेवा करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि एनएसएस केवल सेवा का मंच नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमित कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!