Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

तीनपहाड़ चेहल्लुम अखाड़ा में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

तीनपहाड़ चेहल्लुम अखाड़ा में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

तीनपहाड़ चेहल्लुम अखाड़ा में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज/तीनपहाड़:
तीनपहाड़ चेहल्लुम कमेटी के तत्वावधान में आयोजित चेहल्लुम अखाड़ा कार्यक्रम में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने चेहल्लुम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान चेहल्लुम अखाड़ा का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया। मौके पर कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!