Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

VB-GRAM-G सहित विभिन्न योजनाओं पर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

VB-GRAM-G सहित विभिन्न योजनाओं पर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

VB-GRAM-G सहित विभिन्न योजनाओं पर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

राजमहल। पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित कर्मियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों सहित संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान VB-GRAM-G का परिचय, झारखंड राज्य द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, युक्तधारा तथा SNA स्पर्श सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। योजनाओं के उद्देश्य, क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं पंचायत स्तर पर कार्यों के संचालन से जुड़े बिंदुओं को समझाया गया।

 

कार्यक्रम में मो. यूसुफ, गगन बाबू (बीपीओ), सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता मो. एहसानुल जमील, दीपनारायण मंडल, भैया बेसरा सहित सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!