Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जेपीएससी मामले में भाजपा पर बरसे पंकज मिश्रा, कहा- 15 सितंबर तक छात्र करें इंतजार

जेपीएससी मामले में भाजपा पर बरसे पंकज मिश्रा, कहा- 15 सितंबर तक छात्र करें इंतजार

जेपीएससी मामले में भाजपा पर बरसे पंकज मिश्रा, कहा- 15 सितंबर तक छात्र करें इंतजार

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार सा हा 

साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

पंकज मिश्रा ने जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही सीआईडी जांच का जिक्र करते हुए कहा कि जांच अब जेपीएससी-1 और जेपीएससी-2 तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन पूर्व की जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच में कितनी गिरफ्तारियां और कार्रवाई हुई, इसका जवाब भाजपा नेताओं को देना चाहिए।

 

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सीआईडी जांच में कई लोगों को जेल भेजा गया है, जिससे भाजपा नेता परेशान हैं। पंकज मिश्रा ने भाजपा पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान बाहरी लोगों को बुलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार 15 सितंबर को उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। ऐसे में छात्रों को 15 सितंबर तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता आंदोलनकारी हैं, लेकिन लाठी-डंडे की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

केंद्र के खनन विधेयक को लेकर भी पंकज मिश्रा ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सात सितंबर से प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक धनंजय सोरेन, जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!