Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राजमहल नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 1.20 करोड़ की सात योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल और सड़क सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

पेयजल और सड़क सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

राजमहल नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में 1.20 करोड़ की सात योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल और सड़क सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल। नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में बुधवार को विभिन्न वार्डों में करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत वाली सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ सड़क निर्माण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष मो. मारूफ, सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्बरम, संबंधित वार्डों के वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

नगर पंचायत के अनुसार, वार्ड संख्या 11, 12, 13 और 14 में जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। योजनाओं के पूरा होने के बाद इन वार्डों के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

इसके अलावा वार्ड संख्या 03 और 06 में कालीकृत सड़क तथा वार्ड संख्या 12 में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की आधारभूत संरचना में सुधार होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि शहर में पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!