Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

तिनपहाड़–राजमहल रेलखंड में बड़ा बदलाव, समपार फाटक संख्या 49 स्थायी रूप से बंद, नया अंडरपास शुरू

तिनपहाड़–राजमहल रेलखंड में बड़ा बदलाव, समपार फाटक संख्या 49 स्थायी रूप से बंद

 

तिनपहाड़–राजमहल रेलखंड में बड़ा बदलाव, समपार फाटक संख्या 49 स्थायी रूप से बंद, नया अंडरपास शुरू♥

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

तिनपहाड़/राजमहल। तिनपहाड़ और राजमहल के बीच रेल यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने समपार फाटक संख्या 49 को स्थायी रूप से बंद कर उसके स्थान पर नए सीमित ऊंचाई वाले सबवे (अंडरपास) को चालू कर दिया है। समपार फाटक को 5 अगस्त 2026 से आधिकारिक रूप से बंद किया गया।

रेलवे के अनुसार, नए अंडरपास के निर्माण और कमीशनिंग का कार्य पूरा होने के बाद इसे आम आवागमन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अब रेलवे फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही बारिश समेत विभिन्न मौसमों में भी रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा।

समपार फाटक संख्या 49 के स्थायी रूप से बंद होने से रेलवे ट्रैक और सड़क यातायात का सीधा संपर्क खत्म हो गया है। इससे ट्रेनों के परिचालन के दौरान होने वाले व्यवधान को कम करने के साथ रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पैदल यात्रियों और छोटे-बड़े वाहनों के लिए अंडरपास के माध्यम से आवागमन अधिक सुगम होगा।

यह परियोजना पूर्व रेलवे की समपार फाटकों को समाप्त कर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय के नेतृत्व में तथा मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्य पूरा किया गया।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझि ने कहा कि अंडरपास का सफलतापूर्वक उद्घाटन और समपार फाटक को बंद किया जाना रेलवे की सुरक्षा मुहिम में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुरक्षित और बेहतर परिवहन व्यवस्था विकसित करने में समुदाय का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!