भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर
भाजपा की संगठनात्मक बैठक
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और सदस्यता अभियान पर जोर

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक शनिवार को कोटालपोखर में जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, सदस्यता अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने, नियमित बैठकें आयोजित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी सभी कार्यक्रमों को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो ने भी संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताते हुए संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर बल दिया।बैठक में जिला महामंत्री सलकू सोरेन, धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष चौकीदार हांसदा, खगेन्द्र साहा, जिला मंत्री चाँदनी देवी, सागर मंडल, उषा भारती, बापी निर्मल साह, संजीव गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया गया।


