विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड मजदूर संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड मजदूर संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड मजदूर संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
मंडरो: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड मजदूर संघ की ओर से मंडरो हाट परिसर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रैशन मुर्मू ने की।
बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ईमाम विश्वाशिर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मजदूरों के हक-अधिकार और न्यूनतम मजदूरी समेत मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर राकेश कु महतो, आदर्श यादव, राजेंद्र मुर्मू, मनका मुर्मू, राजू सोरेन, निरंजन मुर्मू, मंगल मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

