Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Uncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मुख्य मार्ग से मुरली पहाड़ मंदिर तक नवनिर्मित पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

मुख्य मार्ग से मुरली पहाड़ मंदिर तक नवनिर्मित

मुख्य मार्ग से मुरली पहाड़ मंदिर तक नवनिर्मित पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल प्रखंड के मुरली पहाड़ शिव मंदिर से मुख्य मार्ग तक डीएमएफटी मद से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन सोमवार को राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेज होगा। उन्होंने बताया कि सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

उद्घाटन के बाद विधायक ने श्रावणी मेला के अवसर पर मुरली स्थित बाबा धनेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा लगाए गए सेवा शिविर का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। समिति ने विधायक का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, सहित जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!