विधायक निधि से इंग्लिश गांव स्थित काली मंदिर का हुआ सौंदर्यीकरण, विधायक एमटी राजा ने किया उद्घाटन
विधायक एमटी राजा ने किया उद्घाटन
विधायक निधि से इंग्लिश गांव स्थित काली मंदिर का हुआ सौंदर्यीकरण, विधायक एमटी राजा ने किया उद्घाटन
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल: राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा द्वारा विधायक निधि योजना से कराए गए कसवा पंचायत के इंग्लिश गांव स्थित काली मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन सोमवार को विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, सुभाष दास, अजय दास, विकास यादव, गोपाल मंडल, सेंटू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने काली मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मंदिर की सुंदरता बढ़ी है और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण में पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिलेगी।


