Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

हावड़ा–गया एक्सप्रेस में छिपाकर ले जाई जा रही 40 बीयर कैन बरामद, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

 

हावड़ा–गया एक्सप्रेस में छिपाकर ले जाई जा रही 40 बीयर कैन बरामद, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

बरहरवा/साहिबगंज:

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा–गया एक्सप्रेस से अवैध रूप से छिपाकर ले जाई जा रही 40 बीयर कैन बरामद की हैं। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत करीब ₹6,000 बताई गई है। मामले की सूचना उत्पाद विभाग को देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 7 अगस्त को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह एवं कांस्टेबल रमेश यादव शामिल थे। ट्रेन बरहरवा स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई प्रसंजित दास (साहिबगंज) और कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय के साथ संयुक्त रूप से बरहरवा से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच स्लीपर कोच एस-2 और एस-3 की गहन जांच की गई।

 

तलाशी के दौरान स्लीपर कोच एस-3 के शौचालय की छत पर लगे प्लाईवुड पैनल को स्क्रूड्राइवर की मदद से खोलने पर उसके अंदर बनाए गए गुप्त स्थान से 500 मिलीलीटर क्षमता वाले बडवाइज़र मैग्नम ब्रांड के 40 बीयर कैन बरामद हुए। बीयर कैनों को इस तरह छिपाकर रखा गया था कि सामान्य जांच में उनका पता लगाना मुश्किल था।

 

बरामद सभी बीयर कैनों को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जप्ती सूची तैयार की गई। इसके बाद जब्त सामग्री को सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग से आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया।

 

आरपीएफ ने घटना की सूचना तत्काल उत्पाद विभाग, साहिबगंज को दी। बरामद बीयर को झारखंड उत्पाद अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!