राजमहल निरीक्षण भवन में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
राजमहल निरीक्षण भवन में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी का विस्तार
राजमहल निरीक्षण
भवन में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल स्थित निरीक्षण भवन में मंगलवार, 29 जुलाई 2026 को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनिया परवीन ने की। कार्यक्रम का आयोजन केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमार देवी की देखरेख में संपन्न हुआ।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जिला स्तर पर विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सदस्याओं ने केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव को सम्मानित कर उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। निशा देवी को जिला महामंत्री, रीता को कार्यकारी अध्यक्ष, मरियम मुर्मू को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को सहायक मंत्री, प्रिया भारती को संयुक्त मंत्री, रिंकू सिंह को कार्यालय मंत्री तथा पिंकी देवी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार, मजदूर हितों की रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का सं
कल्प लिया।

