Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बेहरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा अलकतरा लदा टैंकर, चालक गंभीर घायल

बेहरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा

बेहरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा अलकतरा लदा टैंकर, चालक गंभीर घायल

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

तीनपहाड़ (साहिबगंज)। तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर स्थित बेहरा मोड़ के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरियो की ओर से आ रहा अलकतरा लदा टैंकर संख्या WB 29 BO 100 तेज घुमाव वाले मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में गहरी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि टैंकर के पलटते ही उसमें लदा भारी मात्रा में अलकतरा सड़क के किनारे फैल गया, जिससे मौके पर स्थिति और भी गंभीर हो गई।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर में फंसे चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।

घटना के बाद एक बार फिर बेहरा मोड़ की सड़क संरचना और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मोड़ काफी तीखा और घुमावदार है, जिसके कारण यहां भारी वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, दूसरे राज्यों से आने वाले कई वाहन चालकों को इस मोड़ की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं होता। पर्याप्त चेतावनी संकेत नहीं होने के कारण कई बार चालक तेज गति से मोड़ पर पहुंच जाते हैं और वाहन पर नियंत्रण खो बैठते हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से बेहरा मोड़ पर तत्काल सुरक्षा व्य

वस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त रोड साइन बोर्ड लगाए जाने चाहिए, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सकें।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते इस खतरनाक मोड़ पर जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!