Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सकरीगली में किशोरियों को अधिकार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

बालिकाओं के समग्र सशक्तिकरण को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग की पहल

 

रिपोर्ट – उज्जवल कुमार साहा

 

साहिबगंज/तालझारी, 17 जुलाई 2026।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) के मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई, सकरीगली (तालझारी) में किशोरियों के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच–बैड टच, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, डायन प्रथा उन्मूलन, डिजिटल साक्षरता तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम और महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

 

इस दौरान छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कराया गया तथा मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (C3) मो. खालिद, संरक्षण पदाधिकारी चंदा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मो. इकबाल, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

अधिकारियों ने छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!