Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

1.40 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची 15.15 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

1.40 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची 15.15 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

1.40 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची 15.15 करोड़ रुपये की पेंशन राशि

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार सा हा 

साहिबगंज, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत साहिबगंज जिले के 1,40,349 लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। प्रत्येक लाभुक के खाते में एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। इस मद में कुल 15 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपये की राशि लाभुकों के खातों में हस्तांतरित हुई।

 

उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से जिले के विभिन्न वर्गों के पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। अगस्त माह में मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 11,142, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 17,284, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,01,684, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 10,044 तथा मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पेंशन योजना के 195 लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया।

 

इस प्रकार जिले में कुल 1,40,349 लाभुकों को अगस्त माह की पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों, आदिम जनजाति समुदाय तथा HIV/AIDS से प्रभावित पात्र लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजे जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुगमता और समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!