Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

चरदांग मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का हुआ उद्घाटन

चरदांग मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का हुआ उद्घाटन

चरदांग मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का हुआ उद्घाटन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

उधवा। उधवा प्रखंड के आतापुर पंचायत अंतर्गत चरदांग मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन माननीय विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामना दी।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, मुखिया भैया किस्कू, सकल हेम्ब्रम, वर्णवास सोरेन एवं सुशील टुडू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मैच का आनंद लेने पहुंचे।

 

आयोजकों ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!