Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, कृष्ण कांत कुमार अध्यक्ष और संगीता देवी बनीं उपाध्यक्ष

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, कृष्ण कांत कुमार अध्यक्ष और संगीता देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजमहल। राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के दिशा-निर्देश के तहत आयोजित प्रक्रिया में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। पुनर्गठन की पूरी प्रक्रिया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) राजमहल के पर्यवेक्षक सह सीआरसी सुवास मरांडी की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

सर्वसम्मति से कृष्ण कांत कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा संगीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

Oplus_16908288

मौके पर मौजूद पर्यवेक्षक ने अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारियों एवं कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यालय के विकास में अभिभावकों की सहभागिता को भी जरूरी बताया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण कांत कुमार ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और जरूरी सुविधाओं के विस्तार के लिए समिति के सभी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, प्रकाश मंडल, सोनाली देवी, प्रीति देवी, अंबिका कुमारी, गुड्डू मंडल, प्रेमलता कुमारी सहित कई अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!