IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

अनुमंडल अस्पताल राजमहल में स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया भाग

स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया भाग

अनुमंडल अस्पताल राजमहल में स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण का आयोजन, स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया भाग

 

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

राजमहल (साहिबगंज)। अनुमंडल अस्पताल राजमहल के सभागार में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को उपाधीक्षक की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजमहल प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों के कौशल को विकसित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

 

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने पर जोर दिया गया। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्यों में दक्षता बढ़ाने तथा आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलती है।

 

इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण गतिविधियों में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!