Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaक्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

साहेबगंज में बाल सुरक्षा को लेकर नई पहल, कोटालपोखर थाना बनेगा ‘बाल मित्र थाना’

कोटालपोखर थाना बनेगा 'बाल मित्र थाना'

 

साहेबगंज में बाल सुरक्षा को लेकर नई पहल, कोटालपोखर थाना बनेगा ‘बाल मित्र थाना’

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

 

साहेबगंज। जिले में बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिला बाल संरक्षण इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सोमवार को कोटालपोखर थाना परिसर में ‘बाल मित्र थाना’ की अवधारणा पर विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के नेतृत्व में संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) तथा चाइल्ड हेल्पलाइन साहेबगंज के परियोजना समन्वयक ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर बाल मित्र थाना की आवश्यकता, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि बाल मित्र थाना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां वे स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सहज महसूस कर सकें। साथ ही संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, अपराध से प्रभावित बच्चों तथा विधि से संघर्षरत किशोरों के मामलों का निस्तारण संवेदनशील और बाल हित सर्वोपरि के सिद्धांत के अनुरूप किया जा सके।

 

इस दौरान पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता एवं रेफरल व्यवस्था को मजबूत बनाने और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 सहित विभिन्न बाल संरक्षण कानूनों के प्रभावी अनुपालन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि बच्चों से जुड़े सभी मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक बच्चे के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिला बाल संरक्षण इकाई का मानना है कि इस तरह के उन्मुखीकरण कार्यक्रम पुलिस और बाल संरक्षण तंत्र के बीच समन्वय को और मजबूत करेंगे, जिससे जिले में बच्चों के हितों की सुरक्षा और संरक्षण की व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!