तीनपहाड़ में टोटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
लालबन नर्सरी के पास हुआ हादसा,

तीनपहाड़ में टोटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
लालबन नर्सरी के पास हुआ हादसा, टोटो में लदी 13 बकरियों को भी नुकसान की आशंका
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
तीनपहाड़ (साहिबगंज)। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के राजमहल–तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर लालबन नर्सरी के समीप टोटो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कृष कुमार यादव सहित टोटो पर सवार दो बकरी व्यापारी दुलाल मंडल और इजाबुल शेख घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, टोटो पर 13 बकरियां लदी हुई थीं और दोनों व्यापारी बकरियों को लेकर राजमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टोटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई राजेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।
वहीं, टोटो में लदी बकरियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

