Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा ‘

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में साहिबगंज के गंगा विहार पार्क स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘अकेले नहीं हैं आप’ कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि बुजुर्ग हमारे अस्तित्व और समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख हमारे लिए किसी पुस्तक से कम नहीं है। उन्होंने वरिष्ठजनों का सम्मान करने और उनके अनुभवों से सीख लेने की अपील की।

 

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “आप अकेले नहीं हैं, आपके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार है। मैं भी आप सभी का बेटा हूं।” उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के पथ-प्रदर्शक होते हैं तथा उनका आशीर्वाद और स्नेह हमारी ताकत है।

 

वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और एकल परिवार व्यवस्था के कारण बुजुर्गों की उपेक्षा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान और उनकी देखभाल करना समाज की जिम्मेदारी है।

 

शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक पहल करने की बात कही गई। साथ ही उनके मनोरंजन के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई गई। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ नागरिकों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!