गुनिहारी पंचायत में मतदाता डिजिटलाइजेशन विशेष कैंप आयोजित, ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी
ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी

गुनिहारी पंचायत में मतदाता डिजिटलाइजेशन विशेष कैंप आयोजित, ग्रामीणों को दी गई जरूरी जानकारी
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
गुनिहारी। ग्राम पंचायत कार्यालय गुनिहारी में अनुमंडल विकास पदाधिकारी श्री सदानंद महतो के आह्वान पर मतदाता डिजिटलाइजेशन, फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित विशेष कैंप एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों एवं योग्य मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विशेष कैंप के माध्यम से मतदाताओं को वोटर कार्ड से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, अपात्र या मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरण में सुधार से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8 के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही योग्य मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने की अपील की गई।
कैंप में बीएलओ सुपरवाइजर कैलास वर्मा, ग्राम पंचायत गुनिहारी के मुखिया सुकवा उरांव, पंचायत सहायक जितेंद्र उरांव, मुन्ना रविदास, पुष्पा कुमारी एवं विशेष रूप से VLE अजय कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची एवं वोटर कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।



