स्वतंत्रता दिवस पर राजमहल विधायक एमटी राजा ने किया झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस पर राजमहल विधायक एमटी राजा ने किया झंडोत्तोलन

स्वतंत्रता दिवस पर राजमहल विधायक एमटी राजा ने किया झंडोत्तोलन
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को राजमहल कासिमबाजार स्थित विधायक कार्यालय में धूमधाम से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10:40 बजे राजमहल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विधायक एमटी राजा ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
