जे.के. उच्च विद्यालय राजमहल में अमृत जलधारा एवं आरओ प्यूरिफायर का उद्घाटन
अमृत जलधारा
जे.के. उच्च विद्यालय राजमहल में अमृत जलधारा एवं आरओ प्यूरिफायर का उद्घाटन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल स्थित जे.के. उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार (08 जुलाई 2026) को मारवाड़ी युवा राजमहल शाखा के सौजन्य एवं विधायक प्रतिनिधि के सहयोग से अमृत जलधारा एवं आरओ प्यूरिफायर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है, जिससे विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
मारवाड़ी युवा राजमहल शाखा के सचिव सुमित अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए अमृत जलधारा एवं आरओ प्यूरिफायर की स्थापना कराई गई है। वहीं शाखा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बताया गया कि वार्ड संख्या-3 के वार्ड पार्षद सन्नी साहा द्वारा विद्यालय में अमृत जलधारा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके बाद इस कार्य को मूर्त रूप दिया गया।
कार्यक्रम में संजय भुवानियां, विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिजीत, मुकेश दास, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, मारवाड़ी युवा राजमहल शाखा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

