श्रावणी मेले को लेकर मोतीझरना धाम में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद एसडीओ सदानंद महतो ने तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
श्रावणी मेले को लेकर मोतीझरना धाम में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
श्रावणी मेले को लेकर मोतीझरना धाम में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

एसडीओ सदानंद महतो ने तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज: तालझारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मोतीझरना धाम में गुरुवार से प्रारंभ होने वाले पवित्र श्रावण मास मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने श्रद्धालुओं के लिए की गई पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि श्रावण मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मेला अवधि के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें तथा स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए धार्मिक यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाएं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


