IndiaUncategorizedलोकल न्यूज़
महाराजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय घायल
महाराजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से गाय घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज जिले के महाराजपुर में पोल संख्या 217/32 के समीप एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी को रुकवाया और सामूहिक प्रयास से गाय को सुरक्षित गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में घायल गाय का इलाज शुरू किया। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और सहयोग से गाय की जान बचाई जा सकी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।



