IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मजदूरों की मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघ का जनसंपर्क अभियान

मजदूरों की मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघ का जनसंपर्क अभियान

मजदूरों की मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघ का जनसंपर्क अभियान

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ की ओर से सोमवार को संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कमल टोला, साहिबगंज स्टेशन, चौक बाजार, गुर बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों से संपर्क कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई।

अभियान के दौरान मजदूरों की विभिन्न मांगों के साथ-साथ यूपीआई के माध्यम से 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर चार्ज/टैक्स लगाने की प्रस्तावित नियमावली को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

संघ की ओर से बताया गया कि 30 सितंबर 2026 को सभी प्रखंडों में अलग-अलग प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना के उपरांत उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जनसंपर्क अभियान में रणधीर प्रसाद चौरसिया, दुर्योधन साह, महिला जिला अध्यक्ष सोनिया परवीन, जिला अध्यक्ष मनोज सोरेन, सहनवाज हुसैन, अनिल राजा, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

निवेदक: मनोज सोरेन, जिला अध्यक्ष, झारखंड मजदूर संघ, साहिबगंज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!