लखीपुर संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
लखीपुर संकुल संगठन की AGM

लखीपुर संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल। राजमहल प्रखंड अंतर्गत लखीपुर संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा (AGM) सोमवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में संगठन की वार्षिक प्रगति, वित्तीय स्थिति, बैंक लिंकेज, आजीविका, लखपति दीदी योजना एवं महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
आमसभा के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना एवं बजट को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं ग्राम संगठन (VO) को और मजबूत बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बारीक शेख एवं लखीपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। इसके अलावा जेएसएलपीएस के बीएपी सादिकुल आलम, सीसी संतोष कुमार, पीआरपी ननंदी कुमारी सहित विभिन्न कैडर एवं सखी मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में संकुल संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं सखी मंडल की सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



