Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

गंगा मिशन कोलकाता द्वारा फलदार पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

गंगा मिशन कोलकाता द्वारा फलदार पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

गंगा मिशन कोलकाता द्वारा फलदार पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज में गंगा मिशन कोलकाता की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से फलदार पौधों के वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे भारतीय रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज एवं राजस्थान मध्य विद्यालय, साहिबगंज की छात्राओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर साहिबगंज कॉलेज ,साहिबगंज के प्राचार्य सह पर्यावरणविद डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का सामना कर रही है, ऐसे में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से महुआ, कटहल, जामुन, करंज सहित स्थानीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रत्येक जीव की रक्षा ही सच्ची पूजा है।

 

गंगा मिशन कोलकाता के प्रधान महासचिव प्रहलाद राय जी गोयनका द्वारा पिछले तीन वर्षों से साहिबगंज में फलदार पौधों के वितरण हेतु पौधे भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष भी उनके द्वारा कोलकाता से लगभग 3000 फलदार पौधे, जिनमें आम, कटहल, नारियल, अमरूद, आंवला आदि के पौधे शामिल हैं, भेजे गए हैं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण विस्तार, जैव विविधता के संरक्षण तथा जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर रेलवे हाई स्कूल के शिक्षक बृजेश कुमार, राजस्थान मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना देवी, रतन अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोद पांडे, चंपक दत्ता, अशोक सराफ, रवि भगत, मीरा तोदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!