IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

विद्यालयों में आधार शिविर से विद्यार्थियों को मिल रही आधार सेवाओं की सुविधा

जिले के विभिन्न प्रखंडों में 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष आधार शिविर का आयोजन

 

विद्यालयों में आधार शिविर से विद्यार्थियों को मिल रही आधार सेवाओं की सुविधा

जिले के विभिन्न प्रखंडों में 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष आधार शिविर का आयोजन

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

जिले के छात्र-छात्राओं को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराने तथा आधार संबंधी त्रुटियों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में आधार शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आधार से जुड़ी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आज मध्य विद्यालय सकरीगली, तालझारी; उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहंदी, तालझारी; उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानु टोला, तालझारी; उच्च विद्यालय फुदकीपुर, उधवा; उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोती पहाड़ी, बोरियो; उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांझी, बोरियो; उत्क्रमित उच्च विद्यालय मसानिया, मंडरो तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राजमहल में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता एवं अन्य आवश्यक विवरणों से संबंधित त्रुटियों के सुधार के साथ-साथ पात्र छात्र-छात्राओं के नए आधार पंजीकरण की प्रक्रिया भी की गई। विद्यालय परिसर में ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी सुविधा मिल रही है तथा उन्हें आधार केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

इस संबंध में जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी श्री संदीप कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार संबंधी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें आवश्यक आधार सेवाएं सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराना है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित विद्यालयों में आयोजित होने वाले आधार शिविर का लाभ उठाएं और आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लंबित प्रक्रिया का आवश्यकतानुसार निराकरण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!