Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की हुई गहन समीक्षा

जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की हुई गहन समीक्षा

जलापूर्ति योजनाओं की गुणवत्ता एवं प्रगति की हुई गहन समीक्षा

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बरहेट, पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड की जलापूर्ति योजनाओं का किया गया स्थल निरीक्षण

 

साहिबगंज। जिले के आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। उपायुक्त, साहिबगंज द्वारा गठित तकनीकी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के संयुक्त दल ने बरहेट, पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जलापूर्ति योजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, जलापूर्ति की स्थिति, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की। संयुक्त दल ने स्थल पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम को निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को नियमित एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां कहीं तकनीकी अथवा अन्य किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को निर्बाध रूप से मिल सके।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण दल को योजनाओं की वर्तमान प्रगति एवं संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!