कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, देश में अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, देश में अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 
साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने, युवाओं को भ्रमित करने और सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने किया। विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद, धर्मेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, राजेश मंडल, राजीव चौधरी, जयप्रकाश सिंहा, चंगन शर्मा, दिलीप हांसदा, चंद्रभान शर्मा, जिला महामंत्री सलखू सोरेन एवं धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष कलाम मनवार, जयंत वर्मा, चौकीदार हांसदा, जिला मंत्री चांदनी देवी, सागर मंडल, गौतम पंडित सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास का भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
विरोध-प्रदर्शन में जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्षों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

