Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

राजमहल सीएचसी में फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ा महत्वपूर्ण कदम

राजमहल सीएचसी में फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित

 

राजमहल सीएचसी में फाइलेरिया प्रभावित दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित, आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ा महत्वपूर्ण कदम

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

साहिबगंज, 11 अगस्त।

साहिबगंज जिला अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल राजमहल में आज फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित उन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिन्हें चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस पहल का उद्देश्य ऐसे लाभार्थियों के दैनिक जीवन को अधिक सुगम, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

 

कार्यक्रम में उपअधीक्षक डॉ उदय टुडू लाभार्थियों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजमहल सीएचसी के KTS मनीष टुडू , केटीएस डेनियल किस्कू, , STS संजय यादव, MPW सुनील कुमार ,पिरामल प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकांत पंडित सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि समय पर उपचार और बचाव के अभाव में यह व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इसलिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी और समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।

 

इस अवसर पर लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि सामूहिक दवा सेवन (MDA) अभियान के दौरान सभी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन अवश्य करें। साथ ही मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें तथा मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। यदि किसी व्यक्ति के हाथ, पैर या अंडकोष में असामान्य सूजन दिखाई दे तो बिना देर किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच एवं उपचार कराएं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने फाइलेरिया मुक्त साहिबगंज के निर्माण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!