राजमहल से हजारों कार्यकर्ता गुरु जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में होंगे शामिल : मो मारूफ
राजमहल से हजारों कार्यकर्ता गुरु जी की प्रतिमा
राजमहल से हजारों कार्यकर्ता गुरु जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में होंगे शामिल : मो मारूफ
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
राजमहल प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला युवा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी 4 अगस्त को साहिबगंज में आयोजित होने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत एवं प्रखंड स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।

जिला युवा सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उधवा प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के नेतृत्व में साहिबगंज पहुंचकर प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि गुरु जी शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाने का कार्य किया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
बैठक में प्रखंड सचिव दुर्गा मंडल, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, मुर्शीद राजा, छठ्ठू प्रसाद, मो. अमीन, स्मित चौरसिया, राजीव बर्मन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

