Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
Indiaटॉप न्यूज़

पूर्व रेलवे ने समपार फाटकों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाया और मजबूत

पूर्व रेलवे ने समपार फाटकों की सुरक्षा

 

 

पूर्व रेलवे ने समपार फाटकों की सुरक्षा व्यवस्था को बनाया और मजबूत

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा

कोलकाता, 22 जुलाई, 2026:
पूर्व रेलवे यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने नेटवर्क में रेलवे समपार फाटकों का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है। महाप्रबंधक श्री मिलिंद देऊस्कर के नेतृत्व में सियालदह, हावड़ा, आसनसोल और मालदा मंडलों में गैर-अंतःसंलग्न (नॉन-इंटरलॉक्ड) फाटकों को आधुनिक इंटरलॉक्ड फाटकों में बदला जा रहा है।

इंटरलॉक्ड प्रणाली में फाटक पूरी तरह बंद और लॉक होने के बाद ही ट्रेन को हरा सिग्नल मिलता है, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही रेलवे रोड अंडर ब्रिज (RUB) और सीमित ऊँचाई वाले सबवे का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे सड़क यातायात सुरक्षित और सुगम हो सके।

पूर्व रेलवे के चारों मंडलों में कुल 906 मानवयुक्त समपार फाटकों में से 807 फाटकों को इंटरलॉक्ड किया जा चुका है, जबकि 99 फाटकों पर कार्य जारी है। वहीं अब तक 579 रोड अंडर ब्रिज एवं सीमित ऊँचाई वाले सबवे का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझि ने कहा कि “यात्री सुरक्षा हमारी सर्वोच्च और अटल प्राथमिकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!