पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्लासबोना पंचायत का किया क्षेत्र भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने प्लासबोना पंचायत का किया क्षेत्र भ्रमण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
बरहरवा। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत प्लासबोना पंचायत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों का दौरा कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री ने राजा दिग्धी, पुराब टोला, बड़तल्ला एवं दुधी पहुंचकर ग्रामीणों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ सड़क, विकास एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।
आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
पूर्व मंत्री के क्षेत्र भ्रमण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुरसलीन खान, दिलदार, फिरोज अहमद, जमीरुल, हेदातुल्लाह, अलमगीर, ईशहाक, नेहाल अख्तर, रमजान अली, सारिक रब्बानी, सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


