Welcome to झारखंड की आवाज   Click to listen highlighted text! Welcome to झारखंड की आवाज
IndiaUncategorizedलोकल न्यूज़

राजमहल सांसद विजय हांसदा परिणय सूत्र में बंधे, क्षेत्र के सैकड़ों लोग बने शुभ अवसर के साक्षी

सांसद विजय हांसदा परिणय सूत्र में बंधे

राजमहल सांसद विजय हांसदा परिणय सूत्र में बंधे, क्षेत्र के सैकड़ों लोग बने शुभ अवसर के साक्षी

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा साहिबगंज 

 

साहिबगंज/राजमहल। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सोमवार को पारंपरिक रीति-रिवाज एवं वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक तथा शुभचिंतक उपस्थित होकर नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

­

विवाह समारोह का आयोजन पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में शामिल लोगों ने सांसद विजय हांसदा को वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नवदंपति का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!