बेहरा मोड़ पर बालू लदा 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा, वाहन क्षतिग्रस्त
वाहन क्षतिग्रस्त

बेहरा मोड़ पर बालू लदा 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा, वाहन क्षतिग्रस्त
रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा
तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब 5 बजे बालू लदा एक 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि बोरियो के तरफ से तीनपहाड की ओर जाने के क्रम में हाइवा बालू लेकर जा रहा था। इसी दौरान बेहरा मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।


