IndiaUncategorizedटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बोरियो में दिवंगत रूपी सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने अर्पित किए पुष्प

मारूफ उर्फ गुड्डू ने अर्पित किए पुष्प

बोरियो में दिवंगत रूपी सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने अर्पित किए पुष्प

 

रिपोर्टर – उज्जवल कुमार साहा 

 

साहिबगंज, झारखंड। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर साहिबगंज जिले के बोरियो में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह युवा मोर्चा के जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने सभा में पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

दिवंगत रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!